{"_id":"6af86647665e19d6f902793a","slug":"meritorious-ayush-and-dharmendra-honored-on-childrens-day-mandi-news-c-90-1-mnd1027-221547-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बाल दिवस पर मेधावी आयुष और धर्मेंद्र को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बाल दिवस पर मेधावी आयुष और धर्मेंद्र को किया सम्मानित
विज्ञापन
बाल गृह भरनाल में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य पर दीनबंधु सेवा मंडल की ओर से संचालित बाल गृह भरनाल में बाल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव पवन ने मुख्य अतिथि तथा बाल कल्याण समिति मंडी की अध्यक्ष अलकनंदा हांडा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। संस्था प्रभारी प्रेम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह में बच्चों ने पहाडी़ नाटी, नृत्य, गीत और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर आधारित जागरूकता नाटक प्रस्तुत कर समां बांधा। मुख्य अतिथि पवन ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की सराहना करते हुए बाल गृह के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि अलकनंदा हांडा और समिति सदस्य विजय कानव ने बच्चों को शिक्षा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विकास 98.5 प्रतिशत, आयुष ठाकुर 96 प्रतिशत और धर्मेंद्र 83.4 प्रतिशत सहित वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम और कला क्षेत्र में अव्वल रहे सनी, किशोरी व लोकिंदर को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष ने आश्रम में कंप्यूटर लैब, खेल उपकरण व पुस्तकालय की आवश्यकता जताते हुए सहयोग की अपील की।