फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Memorandum submitted to SDM for maintaining affiliation with School Education Board

Mandi News: स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता बनाए रखने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 May 2026 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 02 May 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to SDM for maintaining affiliation with School Education Board
एसएमसी और अभिभावकों ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में 182 छात्राओं,12 छात्रों ने लिया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू की प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता बनाए रखने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बल्ह को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्कूल को सीबीएसई में बदलने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए स्थानीय परिस्थितियों और छात्रों के हितों का हवाला दिया है कि भंगरोटू क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और ग्रामीण पृष्ठभूमि को देखते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता ही छात्रों के लिए अधिक उपयुक्त है।
स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान तोमर पाल शर्मा ने बताया कि स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी के माध्यम से शिक्षा मंत्री के समक्ष मामला उठाया गया था, जहां से सकारात्मक आश्वासन मिला है कि स्कूल को दोबारा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में ही बनाए रखने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए स्कूल की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता को बरकरार रखा जाए। चेतावनी दी गई कि यदि इस मांग पर उचित विचार नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में स्कूल में 194 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 182 छात्राएं और 12 छात्र शामिल हैं। हाल ही में 35 विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से सीबीएसई पद्धति से शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा जताई थी, जिन्हें नियमानुसार स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed