फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Memorandum submitted to exclude the merged area from MC

Mandi News: मर्ज क्षेत्र को एमसी से बाहर करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Jan 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to exclude the merged area from MC
बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी बैहना वार्ड के लोगों के साथ मिल कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हु
मंडी। बैहना और दौंधी वार्ड को नगर निगम से बाहर करने की भड़की चिंगारी शांत नहीं हो रही है। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने पिछले दिनों वार्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में बैहना वार्ड को नगर निगम से बाहर करने का आश्वासन दिया था। अब भाजपा के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी लोगों के समर्थन में आगे आए हैं। दोनों वार्डों में बैठक करने के 24 घंटे के अंदर विधायक की अगुवाई में लोगों ने उपायुक्त अपूर्व देवगन को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में क्षेत्र को नगर निगम से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों ने कहा कि मर्ज क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। अब नगर निगम ने कई तरह के टैक्स और शुल्क थोपने की कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीण परिवेश वाले लोगों के लिए टैक्स देना मुश्किल है।
विज्ञापन

बैहना वार्ड की महिला मंडल प्रधान मीरा रावत ने बताया कि वार्ड में दूर-दूर तक लोगों के मकान हैं। इन लोगों के घरों तक विकास की लौ नहीं पहुंच पाई है। लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं है। बीते रविवार को दोनों वार्डों में लोगों ने उनके वार्ड को निगम से बाहर करने का प्रस्ताव पारित किया है। इसकी प्रति भी ज्ञापन के माध्यम से उपायुक्त को सौंपी है। नगर निगम के बैहना वार्ड के पार्षद कृष्ण भानु ने बताया कि वह वार्ड के लोगों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बल्ह क्षेत्र के ग्रामीण परिवेश वाले क्षेत्रों को पूर्व भाजपा सरकार ने शामिल किया है। कांग्रेस पार्टी मर्ज क्षेत्र के लोगों की भावनाओं की कद्र करती है। वह व्यक्तिगत रूप से लोगों की इस ज्वलंत समस्या को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे।

-प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री
...
नगर निगम के अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जनसंख्या की शर्त पुराने वार्डों में पूरी होने तक बैहना और दौंधी वार्ड को शामिल किया गया था। पूर्व भाजपा सरकार ने बैहना और दौंधी वार्ड के लोगों को नगर निगम के दूसरे कार्यकाल से पहले पुन: पंचायत में शामिल करने का आश्वासन दिया था। विधानसभा में लोगों की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
-इंद्र सिंह गांधी, विधायक, बल्ह विधानसभा क्षेत्र
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed