फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Memorandum sent to improve the condition of Cholathara CHC road

Mandi News: चोलथरा सीएचसी सड़क की हालत सुधारने को भेजा ज्ञापन

Fri, 27 Dec 2024 05:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to improve the condition of Cholathara CHC road
ग्रामीणों ने सुक्खू से लगाई मार्ग को पक्का करवाने की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टिहरा (मंडी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलथरा सड़क की हालत बेहतर खराब है। सड़क को पक्का नहीं किया गया है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार को समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को एक ज्ञापन भेजा है।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद चोलथरा के चेयरमैन बिहारी लाल, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद, ग्राम पंचायत प्रधान मेहर चंद ने बताया कि मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में स्वास्थ्य केंद्र की सड़क को पक्का करने की मांग उठाई है। सड़क के दोनों तरफ बनी नालियों को पक्का करने तथा सड़क को टेला गांव तक पक्का की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलथरा में टेलीफोन लाइन, स्टाफ और जनता के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा अस्पताल के सभी शौचालयों में टूटे हुए पाइप दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। अस्पताल में आपातकालीन स्थिति में 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती करवाने की मांग भी की है। इस मौके पर राजेश बन्याल, जगदीश चंद, सतीश कुमार, बीआर राणा, प्रताप सिंह, प्रकाश, कमल आदि मौजूद रहे। उधर, लोक निर्माण विभाग धर्मपुर के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता नरेंद्र राणा ने बताया कि मामला ध्यान में है। शीघ्र ही सड़क को पक्का कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed