{"_id":"6aa3007152ac2fead20bd11a","slug":"mehul-was-elected-head-boy-and-aanchal-was-elected-head-girl-mandi-news-c-90-1-mnd1021-212689-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मेहुल हेड बॉय और आंचल हेड गर्ल चुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मेहुल हेड बॉय और आंचल हेड गर्ल चुनीं
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय सुंदरनगर में मेहुल हेड बॉय और आंचल हेड गर्ल के साथ अन्य सदनो के नव निर
विद्यार्थियों ने मतदान से किया पदाधिकारियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने मतदान के माध्यम से मेहुल को हेड बॉय और आंचल को हेड गर्ल चुना। चयन के बाद दोनों सहित विभिन्न सदनों के कैप्टन और वाइस कैप्टन को बैज और टोपी पहनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने कहा कि हेड बॉय और हेड गर्ल विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे। विद्यार्थियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को जानने के लिए समय-समय पर उनके साथ बैठकें भी की जाएंगी।
समारोह में गांधी हाउस से यशिका को कैप्टन और आदित्य को वाइस कैप्टन, लक्ष्मी हाउस से निताशा को कैप्टन और योगिता को वाइस कैप्टन, कल्पना चावला हाउस से प्रिंस को कैप्टन और राहुल को वाइस कैप्टन तथा टैगोर सदन से स्मृति को कैप्टन और सारिका को वाइस कैप्टन चुना गया। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की प्रभारी एवं राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता सपना पटियाल ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी।