{"_id":"4ca2a536bec1555e360c8cb3960f7f0c","slug":"meeting-hindi-news-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"13वें वित्तायोग की तर्ज पर मिले बजट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13वें वित्तायोग की तर्ज पर मिले बजट
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की पहली आम सभा की बैठक शनिवार को जिला परिषद भवन भ्यूली मंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्या चंपा ठाकुर ने की। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर तथा जिला परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी गिरीश समरा सहित जिला परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
बैठक में 13वें वित्त आयोग की तर्ज पर 14वें वित्तयोग में भी जिला परिषद सदस्यों के लिए बजट प्रावधान करना, उनके मानदेय, दैनिक व यात्रा भत्ता बढ़ाना, क्षेत्र के प्रवास के लिए टैक्सी का प्रावधान करना, विधानसभा सत्र की तर्ज पर जिला परिषद का कम से कम तीन दिन का सत्र आयोजित करना तथा पंचायत स्तर की बैठकों में भी जिला परिषद की सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित करना आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रदेश सरकार द्वारा जिला परिषद सदस्यों के लिए प्रशिक्षण का प्रावधान किया जाएगा तथा विकास से संबंधित जो भी मामले हाउस में लाए जाएंगे, उनका प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। जिला परिषद के सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी गिरीश समरा ने विभागीय गतिविधियों बारे जानकारी देते हुए बैठक में भाग लेने के लिए सभी नवनिर्वाचित सदस्यों तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद का धन्यवाद किया।
विज्ञापन