फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Measures to be taken to stop wood from washing into Pandoh Dam

Mandi News: पंडोह डैम में बहकर आने वाली लकड़ी पर लगेगी रोक

Wed, 08 Jul 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Measures to be taken to stop wood from washing into Pandoh Dam
बीबीएमबी के ब्यास सतलुज परियोजना के 50वें स्थापना दिवस अवसर पर पंडोह बांध स्थल पर शहीदों को नमन
डैम को नुकसान से बचाने के लिए लगेंगे लांगवुड बैरियर
विज्ञापन

बीबीएमबी के 50वें स्थापना दिवस पर चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी

पंडोह (मंडी)। पंडोह डैम में जल्द ही आधुनिक लांगवुड बैरियर और ट्रैश क्लीनिंग मशीनें स्थापित की जाएंगी। पंडोह डैम में मंगलवार को बीबीएमबी के 50वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में पानी के साथ बहकर आने वाली लकड़ियों की संख्या बढ़ी है। डैम को इनसे होने वाले संभावित नुकसान से बचाने के लिए आधुनिक लांगवुड बैरियर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में लगे लांगवुड बैरियर काफी पुराने हो चुके हैं, जिन्हें बदलना आवश्यक है। बग्गी टनल में सिल्ट जमा होने की समस्या को रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत आधुनिक ट्रैश क्लीनिंग मशीन खरीदने की प्रक्रिया जारी है। मशीन स्थापित होने के बाद बग्गी टनल में जाने वाली सिल्ट की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।
बॉक्स
स्पिल-वे की आधुनिक तकनीक से होगी मरम्मत
मनोज त्रिपाठी ने कहा कि बीबीएमबी के स्पिल-वे बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अब उनकी मरम्मत आधुनिक तकनीक से करने की योजना है, ताकि चार से पांच वर्षों तक दोबारा मरम्मत की आवश्यकता न पड़े। पार्वती परियोजना में स्टील आधारित तकनीक का उपयोग किया गया है और बीबीएमबी भी इसी तरह की आधुनिक तकनीक अपनाने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 50 वर्षों के गौरवशाली सफर को किया याद
समारोह से पहले मनोज त्रिपाठी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर डैम निर्माण के दौरान जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया। बीबीएमबी सुंदरनगर के चीफ एवं मेंबर (इरिगेशन) बीएस नारा ने कहा कि यह परियोजना अपने स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed