फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MC is making rounds for certificate

Mandi News: प्रमाणपत्र के लिए एमसी लगवा रहा चक्कर

Sat, 31 May 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
MC is making rounds for certificate
मंडी। नगर निगम मंडी में कर्मचारियों के पद रिक्त होने से बेलदार एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की इंजीनियरिंग जैसी महत्वपूर्ण शाखाओं में सेवाएं ली जा रही हैं। अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के पद रिक्त होने से विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं। लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र और अनापत्ति प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिल रहे हैं। कर्मचारियों के अभाव के कारण लोगों को अपने छोटे मोटे कार्य निपटाने के लिए बार-बार निगम कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच में विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने से लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जाती है। साथ ही कार्यों का निरीक्षण भी ब्रांच के कर्मचारी करते हैं। 15 वार्डों वाले नगर निगम में अधिशासी अभियंता का पद रिक्त है। सहायक अभियंता के दो पदों में से एक पद खाली है। इसी तरह कनिष्ठ अभियंता के चार पदों में से दो पद रिक्त हैं। ड्राफ्ट्समैन व दो सुपरवाइजर के पद भी खाली हैं।
विज्ञापन

स्टाफ के अभाव के कारण कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए अब बेलदार और डाटा एंट्री ऑपरेटर की सेवाएं ली जा रही हैं। बेलदार और डाटा एंट्री ऑपरेटर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने से लेकर टेंडर आवेदन समेत विभिन्न विकास कार्यों के एस्टीमेट बनाने में मदद कर रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया स्टाफ की कमी के कारण समय पर पूरी नहीं हो पा रही है। वर्तमान में नगर निगम में सभी श्रेणियों के करीब 40 कर्मचारियों के पद रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
नगर निगम में कर्मचारियों के पद रिक्त होने के कारण बेलदार और सफाई कर्मचारियों की सेवाएं कार्यालय के कामकाज के लिए ली जा रही हैं। अन्य श्रेणियों के पद भी रिक्त हैं। खाली पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है। जल्द कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed