फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MC is helpless in running liquor shops, asked for financial help

Mandi News: शराब ठेकों के संचालन पर एमसी के हाथ खड़े, मांगी वित्तीय मदद

Mon, 14 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
MC is helpless in running liquor shops, asked for financial help
मंडी। नगर निगम मंडी ने शहर में चार जगह सात ठेकों के संचालन का जिम्मा मिलने से पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं। शहर में सात ठेकों का आधार मूल्य 6.47 करोड़ रुपये रखा है। एमसी को संचालन से पहले 30 अप्रैल तक पांच फीसदी राशि एडवांस में लाइसेंस फीस के रूप में चुकानी होगी। कुल 12 किस्तों में निगम को 6.47 करोड़ रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम के सभागार में सोमवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा और अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बात पर मंथन किया। अधिकतर पार्षदों ने घाटे का सौदा बताया। बाद में सरकार के फैसले का सम्मान करते हुए ठेकों के संचालन का निर्णय लिया। सरकार से वित्तीय सहायता प्रदान करने और राज्य कराधान नीति में नगर निगम को सरकारी संस्था होने के नाते विशेष छूट देने की मांग रखी।
विज्ञापन

निगम को लाइसेंस फीस, अग्रिम राशि, मासिक किराया, स्टाफ की नियुक्ति आदि के लिए सालाना करीब 15 करोड़ रुपये की आवश्यकता पड़ेगी जबकि निगम की मौजूदा वित्तीय स्थिति ऐसी नहीं है। सरकार से 10 करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांग की। इससे पहले संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के उपलक्ष्य में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
सरकार के निर्णय के अनुसार ठेकों के संचालन को लेकर मंथन किया गया। हाउस ने इसे मंजूरी दी है। कुछ समस्याएं हैं। उन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी। निगम ठेकों के संचालन को तैयार है।

-विजय कुमार, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम मंडी

...
ठेकों के संचालन के लिए निगम को 30 अप्रैल से पहले आधार मूल्य का 5 फीसदी चुकाना होगा। आधार मूल्य 6.47 करोड़ कुल 12 किस्तों में निगम को भुगतान करना होगा।
-रमेश चौहान, असिस्टेंट कमिशनर, एक्साइज विभाग

...
निगम की वित्तीय स्थिति को देखते हुए ठेकों के संचालन के लिए सरकार से वित्तीय मदद की मांग की गई है ताकि निगम बढि़या से चला सके।
-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed