फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mayoral and Deputy Mayoral seats remain vacant even after the swearing-in ceremony.

Mandi News: ताजपोशी के बाद भी महापौर-उपमहापौर की कुर्सी खाली

Tue, 07 Jul 2026 04:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 04:24 AM IST
विज्ञापन
Mayoral and Deputy Mayoral seats remain vacant even after the swearing-in ceremony.
नगर निगम के भवन में दोनों दफ्तरों में लटका ताला
विज्ञापन

भीड़ जुटने के बजाय कार्यालय में पसरा सन्नाटा
सरकार की अधिसूचना मिलने के बाद ही संभालेंगे कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम में महापौर और उपमहापौर के दफ्तर इन दिनों सूने पड़े हैं। महापौर से मिलने पहुंच रहे शहरवासियों को कार्यालय के बाहर ताला लटका मिल रहा है। पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद से दोनों कार्यालय बंद हैं। ताजपोशी के कई दिन बाद भी महापौर और उपमहापौर अपने कार्यालयों में बैठकर कामकाज शुरू नहीं कर पाए हैं।
नगर निगम कार्यालय में महापौर और उपमहापौर के कक्ष में नए पदाधिकारियों के नाम भी पट्टिका में अंकित नहीं हुए हैं। नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी महापौर, उपमहापौर और नवनिर्वाचित पार्षदों के नाम और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए गए हैं। हालांकि, पार्षद अपने-अपने वार्डों में लोगों के कार्य करवा रहे हैं लेकिन महापौर और उपमहापौर के कार्यालय बंद होने से वहां दिनभर सन्नाटा पसरा रहता है। सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद ही महापौर और उपमहापौर औपचारिक रूप से कार्यभार संभालकर अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

84 दिन से खाली है महापौर की कुर्सी
नगर निगम के पूर्व महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 13 अप्रैल को समाप्त हुआ था। इसके बाद 17 मई को पार्षद चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई और 31 मई को परिणाम घोषित किए गए। 29 जून को नवनिर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली और उसी दिन महापौर के नाम पर भी अंतिम फैसला हुआ। इसके बावजूद अब तक महापौर और उपमहापौर ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में नगर निगम में महापौर और उपमहापौर की कुर्सियां करीब 84 दिन से खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के महापौर और उपमहापौर के कार्यभार संभालने को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश मिलने पर ही दोनों पदाधिकारी कार्यभार संभालेंगे।
रोहित राठौर, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed