फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mata simsa

स्वप्न में आकर शारदा सिमसा मां करती है मुराद पूरी

Thu, 14 Apr 2016 05:55 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Thu, 14 Apr 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
mata simsa
लड़भड़ोल के सिमसा माता मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए स्वप्न लेती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

लड़भड़ोल (मंडी)। संतान सुख की प्राप्ति के लिए आज भी हिमाचल के लड़भड़ोल के सिमस गांव में स्थित शारदा सिमसा मां के मंदिर में नवरात्रों के दौरान देशभर से हजारों महिलाएं पहुंचती हैं। सदियों से मां महिला श्रद्धालुओं की कामना को पूरा कर रही है।

विज्ञापन


मान्यता है कि मां शारदा मंदिर से महिलाओं को खाली हाथ नहीं लौटाती। हालांकि जिन महिलाओं के नसीब में संतान सुख नहीं होता, उन्हें भी मां घरेलू कार्यों का आदेश देकर संकेत देती हैं कि उनके नसीब में यह सुख नहीं है। वीरवार को आठवें नवरात्रे के दिन संतानदात्री मां शारदा मंदिर में सैकड़ों दंपति संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचे। मां शारदा सिमसा को संतानदात्री के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन



संतान प्राप्ति के लिए महिलाएं मंदिर में सोती है। जिसे धरना कहा जाता है। धरने में मां किसी भी रूप में स्वप्न में आकर महिला श्रद्धालुओं को फल के रूप संतान का आशीर्वाद देती हैं। महिलाओं को धरने से पहले मंदिर के साथ लगती बावड़ी के पानी से स्नान करना पड़ता है। स्नान के बाद महिलाएं मंदिर में धरने पर (सोने) जाती है। अगर किसी महिला के जीवन में संतान सुख नहीं होता तो मां उनको घर में जाकर काम करने का संकेत देती है। हालांकि इन श्रद्धालुओं को भी मां स्पष्ट रूप से मना नहीं करती है। यदि मां के आदेश के बाद भी कोई महिला फिर मंदिर में स्नान कर धरने पर जाती है तो महिला को चींटियां काटना शुरू कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा की तरह इस बार भी राजस्थान, मुंबई, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से महिलाएं मंदिर में पहुंची हैं। मंदिर के पुजारी विनोद कुमार ने कहा कि कामना पूरी होने पर श्रद्धालु मंदिर में ढोल नगाड़ों के साथ दर्शन के लिए पहुंचते हैं। देश भर से हर साल मां के दर में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं, सिमस पंचायत के पूर्व प्रधान ने कहा कि नैला-गबैला सड़क की खराब हालत के कारण श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed