फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Master trainers play an important role in the proper conduct of the election process.

Mandi News: चुनाव प्रक्रिया के सही संचालन में मास्टर ट्रेनर्स की अहम भूमिका

Thu, 15 Feb 2024 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Master trainers play an important role in the proper conduct of the election process.
मंडी। जिला निर्वाचन कार्यालय मंडी द्वारा डीआरडीए हॉल में बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करते हुए एडीसी मंडी रोहित राठौर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के सही संचालन में मास्टर ट्रेनर्स की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि हर बार का चुनाव पिछले चुनाव से कुछ अलग होता है। इसलिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों की सही जानकारी होना जरूरी हैै। उन्हाेंने कहा कि मास्टर ट्रेनरों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आगे प्रशिक्षित करना है। इसलिए मास्टर ट्रेनर्स यहां से सही ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करके जाएं। कहा कोई भी अधिकारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान नियमों को ताक पर रखकर कार्य न करें। जिससे की उन्हें असुविधा का सामना करना पड़े। अधिकारी चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए ही चुनाव प्रक्रिया को पूरा करें। शिविर में एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने चुनावों में आदर्श आचार संहिता, व्यय निगरानी, मीडिया शिकायतें, एमसीएमसी और पेड न्यूज के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed