{"_id":"6aac32ede2ca3cf885043347","slug":"massive-landslide-near-churdh-school-in-sundernagar-two-three-storey-houses-damaged-mandi-news-c-90-1-mnd1021-213727-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर के चुरढ़ स्कूल के पास भारी भूस्खलन, तीन मंजिला दो मकान क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर के चुरढ़ स्कूल के पास भारी भूस्खलन, तीन मंजिला दो मकान क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
चुरढ़ में भारी भूस्खलन में खतरे की जद में आया मकान। स्त्रोत: जागरूक पाठक
दो घरों के बीच अचानक जमीन खिसकने से चार शटर मलबे में दबे
दो गाड़ियां भी आईं चपेट में; जानमाल का नुकसान नहीं
दुकान में रखीं 40 से अधिक सीमेंट की बोरियां भी बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के चुरढ़ स्कूल के पास वीरवार दोपहर अचानक भारी भूस्खलन होने से दो तीन मंजिला रिहायशी मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो मकानों के बीच की जमीन खिसकने से बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा घरों की ओर आ गया। एक मकान के चार शटर मलबे में दब गए। इनमें खड़ी दो कारें भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
वीरवार तड़के हुई भारी बारिश के बाद दोपहर करीब 12 बजे नंदलाल पुत्र नरसिंघु और ब्रेस्तु राम शास्त्री पुत्र नरसिंघु, निवासी चुरढ़ के मकानों से सटी जमीन अचानक खिसक गई। देखते ही देखते मलबा और बड़े पत्थर दोनों मकानों की ओर आ गए। इससे मकानों को नुकसान पहुंचा और चार शटर मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, तहसीलदार अंकित शर्मा, विधायक राकेश जमवाल, जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम और पंचायत प्रधान परस राम ने मौके का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध करवाए गए। दोनों परिवार सुरक्षित स्थान पर अपने रिश्तेदारों के पास चले गए हैं। एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से तिरपाल उपलब्ध करवाए गए हैं और वे सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं।
बॉक्स
जिंदगी भर की कमाई मलबे में
भूस्खलन से दो परिवार प्रभावित हुए हैं। सेवानिवृत्त शिक्षक नंदलाल ने बताया कि उन्होंने जिंदगी भर की कमाई तीन मंजिला मकान बनाने में लगा दी। गनीमत रही कि मलबा दिन के समय आया और समय रहते सभी लोग घरों से बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि अचानक हुए भूस्खलन से मकान को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
वहीं, प्रभावित डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मलबे की चपेट में उनकी चार दुकानें आ गईं। दुकानों में उनकी और किरायेदार की कारें खड़ी थीं, जो मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं। एक दुकान में सीमेंट का स्टोर था, जिसमें रखी 40 से अधिक सीमेंट की बोरियां भी बर्बाद हो गईं। इसके अलावा मकान के शेष हिस्से में भी दरारें आ गई हैं। दोनों प्रभावित परिवार फिलहाल अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन
दो गाड़ियां भी आईं चपेट में