फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Marriage Assistance Scheme is bringing happiness in the lives of the needy

Mandi News: विवाह सहायता योजना जरूरतमंदों के जीवन में भर रही खुशियां

Sat, 28 Feb 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Marriage Assistance Scheme is bringing happiness in the lives of the needy
122 पंजीकृत कामगारों को तीन साल में 62.22 लाख रुपये जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी जिले में बीते तीन साल में 122 पंजीकृत लाभार्थियों को विवाह सहायता योजना के तहत 62.22 लाख रुपये की राशि दी गई है। इसमें कामगारों के 62 लड़कों, 55 लड़कियों और 5 कामगारों को 51-51 हजार रुपये मिले हैं। यह योजना पंजीकृत कामगारों को उनकी या उनके बच्चों की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें शादी के खर्च में मदद मिल रही है। जिला श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर के अनुसार यह सहायता योजना दो बच्चों तक लागू है और इसका उद्देश्य श्रमिकों के परिवारों पर वित्तीय बोझ कम करना है। मंडी में लगभग 93 हजार कामगार पंजीकृत हैं। औट क्षेत्र के गांव खीनी निवासी खेम सिंह व नगवाईं क्षेत्र के गांव सरसेहड़ निवासी चेत राम बताते हैं कि वर्ष 2023 में उन्होंने बेटे की शादी के लिए वित्तीय सहायता फॉर्म भरा। जिस पर उन्हें 51 हजार रुपये की मदद मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed