{"_id":"687f941cc22ce36dbd07d84d","slug":"markets-decorated-for-rakshabandhan-festival-mandi-news-c-90-1-ssml1025-163353-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रक्षाबंधन त्योहार के लिए सज गए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रक्षाबंधन त्योहार के लिए सज गए बाजार
विज्ञापन
राखी, कपड़े और मिठाइयों की दुकानों में उमड़ रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार नजदीक आते ही जोगिंद्रनगर में बाजार सज गए हैं। रंग बिरंगी और आकर्षक राखियों को खरीदने के लिए महिलाओं और युवतियों में खूब उत्साह है। 9 अगस्त रक्षाबंधन का यह त्योहार प्रदेश और देश में उल्लास के साथ मनाया जाएगा। त्योहार के लिए बाजार में दुकानें सज गई हैं। इनमें राखी, कपड़े और मिठाई की दुकानों में ग्राहकों की रौनक देखी जा रही है।
जोगिंद्रनगर शहर के मुख्य बाजार, बस अड्डा, साईं बाजार में रक्षाबंधन त्योहार के लिए दुकानें सजी हैं। राखी दस रुपये से डेढ़ सौ रुपये तक मिल रही है। चांदी के ब्रेसलेट और स्टॉन वाली राखियां भी दुकानों में पहुंची हैं। छोटे बच्चों के लिए कार्टून और लाइटों वाली राखियां उपलब्ध हैं। राखी विक्रेता सचिन, वैष्णवी, गुरप्रीत, राजेश, मनोहर आदि ने बताया कि त्योहार के करीब दो सप्ताह पहले दूरदराज क्षेत्रों में रह रहे भाइयों को राखी भेजने के लिए बहनों ने खरीदारी शुरू कर दी है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाकघरों में भी डाक के माध्यम से राखी भेजने के लिए बहनों की कतारें लगना शुरू हो गई है। दस रुपये के वाटरप्रूफ लिफाफे में देश के हर कोने में राखी भेजने की व्यवस्था डाकघरों में उपलब्ध है। डाकघर प्रभारी मलिका ने बताया कि 9 अगस्त से पहले हर घर में राखी पहुंचाने के लिए डाकियों की भी अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। संवाद