फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Many affected people who lost their homes in the disaster have not yet received relief.

Mandi News: आपदा में घर गंवा चुके कई प्रभावितों को अभी तक नहीं मिल पाई राहत

Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Many affected people who lost their homes in the disaster have not yet received relief.
गोहर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में धीमी गति से चल रही फील्ड वेरिफिकेशन की रिपोर्ट के चलते आपदा घर खो चुके और क्षतिग्रस्त हुए मकानों वाले कई प्रभावितों को विशेष आपदा राहत नसीब नहीं हो सकी है। सिराज घाटी की उपतहसील बागाचनोगी के पटवार वृत्त कलहनी और शावा के तहत करीब 90 परिवार अभी भी विशेष आपदा राहत की राह देख रहे हैं। उपतहसील बागाचनोगी का अतिरिक्त कार्यभार आजकल नायब तहसीलदार छतरी के हवाले हैं। इससे उपतहसील बागाचनोगी की फील्ड वेरिफिकेशन एसडीएम कार्यालय थुनाग नहीं पहुंच पाई है। यहां 140 के करीब आपदा प्रभावित परिवार हैं। जहां 50 परिवारों की वेरिफिकेशन रिपोर्ट अभी भेजी गई है, जबकि 90 परिवार राहत को तरस रहे हैं। वहीं, थुनाग और छतरी में भी फील्ड वेरिफिकेशन का काम अभी भी चला हुआ है। जिला के अन्य उपमंडलों में भी यही हाल है। नाचन और सिराज घाटी में बरसात में लोगों का सर्वाधिक नुकसान हुआ है, लेकिन फील्ड वेरिफिकेशन लोगों को रुलाती नजर आ रही है।
विज्ञापन

प्रभावित तोहाली राम पुत्र काहन सिंह, उमा देवी पत्नी चरण सिंह निवासी गांव खुनाची डाकघर कलहनी, जैसी राम पुत्र आलम चंद, प्रकाश चंद पुत्र आलम चंद और खीम राज पुत्र जैसी राम गांव डलौट डाकघर कलहनी उप तह बागाचनोगी जिला मंडी ने बताया कि उनके मकान आपदा की चपेट में आए हैं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री की तरफ से घोषित पैकेज के अनुसार राहत नहीं मिल पाई है। प्रदेश सरकार उनकी स्थिति को देखते हुए तुरंत राहत राशि दें ताकि कुछ राहत महसूस की जा सके। उधर, नायब तहसीलदार छतरी कांशी राम ने बताया कि उपतहसील बागाचनोगी के आपदा प्रभावितों की फील्ड वेरिफिकेशन का काम युद्धस्तर पर चला हुआ है। जल्द रिपोर्ट एसडीएम कार्यालय को भेजी जा रही है। यहां करीब 90 परिवारों को राहत बांटना बाकी है।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद रुका है राहत आवंटन कार्य
बंटरबांट के आरोपों और शिकायतें मिलने के बाद विशेष आपदा राहत को उपायुक्त मंडी ने रोका था और फील्ड वेरिफिकेशन के लिए आदेश दिए। इसमें पटवारी की रिपोर्ट को कानूनगो सत्यापित कर रहे हैं, जबकि तहसीलदार और एसडीएम भी सत्यापन का कार्य कर रहे हैं। इस कार्य के लिए मौके पर जाकर वास्तुस्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कांग्रेस सरकार बाढ़ प्रभावितों से खिलवाड़ करती नजर आ रही है। केंद्र की आपदा राहत के बावजूद कांग्रेस यह कह रही कि केंद्र से कुछ नहीं मिला। सरकार जल्द आपदा प्रभावितों को विशेष आपदा राहत मुहैया करवाए, अन्यथा शीत कालीन सत्र में इसका जवाब देने को सरकार तैयार रहे।

-जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष

चार दिन पहले ही विभिन्न उपमंडलों से आई वेरिफिकेशन रिपोर्ट के आधार पर सात करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई है। जैसे और वेरिफिकेशन रिपोर्ट मिलेगी तो राहत राशि नियमानुसार जारी कर दी जाएगी।
-अरिंदम चौधरी, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed