फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Manish and Aarti became the best athletes

Mandi News: मनीष और आरती बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Sun, 08 Feb 2026 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 08 Feb 2026 05:52 AM IST
विज्ञापन
Manish and Aarti became the best athletes
लडभड़ोल में खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकते हुए छात्रा। स्रोत संस्थान
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आयोजित वार्षिक एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनीष और आरती ने क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब अपने नाम किया। शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 की इस खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर व प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने कड़ा उत्साह दिखाया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गोला एवं चक्का फेंक स्पर्धाओं में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आरती दूसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने अपना दबदबा कायम रखते हुए दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान पाया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम और अंशुल द्वितीय रहे। महिला वर्ग में आरती ने बाजी मारी, जबकि कशिश दूसरे और दीक्षा व साक्षी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रकाश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि खेल गतिविधियां शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

लडभड़ोल में खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकते हुए छात्रा। स्रोत संस्थान

लडभड़ोल में खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकते हुए छात्रा। स्रोत संस्थान

लडभड़ोल में खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकते हुए छात्रा। स्रोत संस्थान

लडभड़ोल में खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकते हुए छात्रा। स्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed