{"_id":"65525a36d280e0a4d80e05bf","slug":"mandi-sundernagar-bypass-will-be-ready-before-the-next-tourist-season-mandi-news-c-90-1-ssml1045-12860-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अगले पर्यटन सीजन से पहले बनकर तैयार होगा मंडी-सुंदरनगर बाईपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अगले पर्यटन सीजन से पहले बनकर तैयार होगा मंडी-सुंदरनगर बाईपास
विज्ञापन
मंडी बाइपास के लिए बन रही टनलें। संवाद
राकेश राणामंडी। अगले साल पर्यटन सीजन से पहले मंडी और सुंदरनगर बाईपास बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में पर्यटकों को दोनों ही मुख्य शहरों के यातायात में नहीं फंसना होगा। इसी तरह दोनों शहरों में पर्यटक वाहनों का दवाब भी कम हो जाएगा। फरवरी 2024 तक मंडी शहर में बाईपास तैयार हो जाएगा। कुल्लू-मनाली की तरफ जाने वाले पर्यटक फिर मंडी का रुख नहीं किया करेंगे। पर्यटक शहर से पहले ही टनलों के माध्यम से होकर आगे निकल जाया करेंगे।कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी शहर को बाईपास करने के लिए चार टनलों का निर्माण किया जा रहा है। ये टनलें लगभग बनकर तैयार हो चुकी हैं। अब इनमें अंतिम दौर का कार्य चला हुआ है। केएमसी कंपनी को इस कार्य को फरवरी 2024 तक पूरा करने के निर्देश एनएचएआई ने दे दिए हैं। मंडी शहर के साथ लगते मलोरी के पास से ये टनलें बनाई जा रही हैं जो कि बिंद्रावणी के पास निकलती हैं। इन चार टनलों की लंबाई 3,600 मीटर है। वहीं, सुंदरनगर शहर को भी जून 2024 से पहले बाईपास कर दिया जाएगा। यहां पर बाईपास का निर्माण कार्य हालांकि देरी से शुरू हुआ है, लेकिन इस कार्य के जल्दी पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले बिलासपुर बाजार बाईपास हो चुका है। ऐसे में पर्यटक वाहनों का सफर दोनों शहरों से सुहावना होगा।
बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में मंडी और सुंदरनगर दो प्रमुख ऐसे शहर बचे हैं जहां पर इनके बीच से होकर ही सारा यातायात गुजरता है। इस कारण इन शहरों में भारी जाम लगता है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन निकट भविष्य में अब इस समस्या से निजात मिलने वाली है। पर्यटकों समेत लोगों को फोरलेन पर सुगम और आरामदायक सफर का पूरा लाभ मिलने वाला है।
बॉक्स
केएमसी कंपनी के ढीले रवैये के कारण मंडी बाईपास कार्य में देरी हुई है। अब कंपनी को इस कार्य को फरवरी 2024 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है और अब टनल के अंदर बनने वाली सड़क और लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। सुंदरनगर बाईपास का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चला है।
विज्ञापन
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी