फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Shivratri Cultural parade will showcase the culture of the country and the world

Mandi Shivaratri Fair: सांस्कृतिक परेड में दिखेगी देश-दुनिया की संस्कृति की झलक, पच्चीस दल लेंगे भाग

Tue, 10 Feb 2026 10:51 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Feb 2026 10:51 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में कुल 25 सांस्कृतिक दल परेड में भाग लेकर विविधता और परंपराओं का अनूठा संगम दर्शकों के सामने रखेंगे। जानें विस्तार से...

विज्ञापन
Mandi Shivratri Cultural parade will showcase the culture of the country and the world
मंडी शिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में इस बार सांस्कृतिक परेड और अधिक भव्य रूप में सामने आएगी। 20 फरवरी की संध्या को इंदिरा मार्केट और सेरी मंच के आसपास आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 10 से 12 देशों के कलाकार अपने-अपने देश की संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन


कुल 25 सांस्कृतिक दल परेड में भाग लेकर विविधता और परंपराओं का अनूठा संगम दर्शकों के सामने रखेंगे। आयोजन का यह दूसरा संस्करण है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों और कलाकारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन में फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, तजाकिस्तान, श्रीलंका सहित अन्य देशों के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और संगीत के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक पहचान प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय और प्रदेश स्तर पर भी आयोजन को व्यापक भागीदारी मिल रही है। मंडी जिले की संस्कृति को दर्शाने वाले पांच से छह दल लोक संस्कृति से रूबरू करवाएंगे।  हिमाचल प्रदेश के सात जिलों के दल अपनी लोक परंपराओं का प्रदर्शन करेंगे। इनमें कुल्लू के प्रसिद्ध फागली मेले और किन्नौर के रोनाली मेले की झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त देश के छह राज्यों से पहुंचे दल भी अपनी लोक संस्कृति, नृत्य और गीतों के जरिए कार्यक्रम को विविध रंगों से भरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति के अनुसार सांस्कृतिक परेड का उद्देश्य विभिन्न देशों और क्षेत्रों की परंपराओं को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करना है। प्रशासन और आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीद जताई है कि बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होकर इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनेंगे।

उपायुक्त कार्यालय परिसर से आरंभ होकर यह कल्चरल परेड सेरी मंच से होते हुए इंदिरा मार्केट परिसर का परिभ्रमण करेगी। इस सांस्कृतिक परेड में भाग लेने के लिए 33 दलों को आमंत्रित किया गया है। इनमें 13 अंतरराष्ट्रीय और 6 भारत के विभिन्न राज्यों के दल शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय दलों में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्रांस, तजाकिस्तान, अर्जेंटीना, जिम्बाब्वे, तंजानिया, नाइजीरिया, घाना, बोलीविया, नेपाल, भूटान, श्रीलंका से सांस्कृतिक दलों को आमंत्रित किया गया है। भारत के राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, पंजाब, आसाम और मणिपुर शामिल हैं। शिमला, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और किन्नौर से दल भाग लेंगे।

संस्कृति, परंपरा और विविधता का संगम बनने जा रहा यह आयोजन शहर में अंतरराष्ट्रीय माहौल तैयार करेगा। सांस्कृतिक परेड का आयोजन इस बार और भव्य से रूप किया जाएगा। -अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed