{"_id":"6a9d5895b659fdce160aafe3","slug":"mandi-shines-in-table-tennis-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1024-212130-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंडी का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंडी का जलवा
विज्ञापन
नाहन में मंडी के खिलाड़ियों ने दिखाया दमदार खेल
अंडर-13 में एंजिलाना प्रथम, युवराज दूसरे और आरव तीसरे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नाहन में 5 से 7 सितंबर तक आयोजित ओपन स्टेट चौथी टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में मंडी जिला खेल कार्यालय केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के अंडर-13 आयु वर्ग में मंडी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।
अंडर-13 वर्ग में एंजिलाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया और प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, युवराज ठाकुर ने कड़े मुकाबले में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। आरव शर्मा ने भी उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मंडी जिला खेल कार्यालय केंद्र में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों की इस सफलता में भारतीय खेल प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कोच यतीश शर्मा का कुशल मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। कोच यतीश शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।