फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Sadar Block Congress forms jumbo executive committee; Hemraj Thakur appointed President.

Mandi News: मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी, हेमराज ठाकुर बने अध्यक्ष

Fri, 31 Jul 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mandi Sadar Block Congress forms jumbo executive committee; Hemraj Thakur appointed President.
नई कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया लागू
विज्ञापन

छह उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, 24 सचिव और 35 पंचायत प्रधान सहित बड़ी टीम घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने मंडी सदर ब्लॉक कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी घोषित कर दी है। अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव (संगठन) विनोद जिंटा ने अधिसूचना जारी करते हुए 100 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसमें छह उपाध्यक्ष, आठ महासचिव, 24 सचिव और 35 पंचायत प्रधान सहित बड़ी टीम घोषित की है। पंचायत स्तर पर प्रधान कांग्रेस संगठन मजबूत करेंगे।
जारी सूची के अनुसार हेमराज ठाकुर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडी सदर का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि दलीप सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भूपेंद्र पाल, गुरदेव, रोशन लाल, हुकम चंद, बलवीर और नूप चंद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। परमानंद देव को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकारों में धारी राम, अश्वनी, धनी राम, नरपत वर्मा, प्रदीप चंदेल, मोहन सिंह पटियाल, गोविंद दास और पूर्ण चंद को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

महासचिव पद पर श्याम सिंह, जगदीश कुमार, जीत सिंह, भीम सिंह, प्रकाश सिद्धार्थ, रोशन ठाकुर, नरेश जम्वाल और दिनेश कुमार को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 सचिव, 19 सदस्य और 16 विशेष कार्यकारिणी सदस्यों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजेंद्र वर्मा को प्रवक्ता, कश्मीर सिंह ठाकुर को सोशल मीडिया प्रभारी, संदीप कुमार को सह प्रभारी, हरदेव सिंह को कोषाध्यक्ष, दलीप कुमार को कार्यालय सचिव तथा बिमता देवी को महिला विंग की संगठन अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने सात जोन अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। इनमें परमानंद देव, आनंद चौहान, कमल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, दौलत राम, सुरेंद्र पटियाल और जय सिंह सकलानी को अलग-अलग जोनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि पूर्व विधायक, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला परिषद व पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष तथा पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रमुख पदेन विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed