फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forelane cutting work till Mandi-Pandoh will be completed in February

Mandi: फरवरी में पूरा होगा मंडी-पंडोह तक फोरलेन कटिंग का काम

Fri, 16 Dec 2022 04:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं(मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं(मंडी) Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 16 Dec 2022 04:03 PM IST
सार

एनएचएआई ने सात मील पर एनएचएआई ने सड़क को टू-लेन कर आवाजाही बहाल कर दी है। यह मार्ग 10 दिसंबर से सिंगल लेन था। मार्ग डबल लेन करने के लिए सात मील और चार मील दोनों और 12:00 से 2:00 बजे तक दो घंटे तक एनएच पर ट्रैफिक रोका गया। जबकि साढ़े बारह बजे से दो बजे तक समयसारिणी के अनुसार ट्रैफिक रोका जाता है।

विज्ञापन
Forelane cutting work till Mandi-Pandoh will be completed in February
फोरलेन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी 2023 के अंत तक मंडी-पंडोह फोरलेन सड़क की कटिंग का काम खत्म होने वाला है। इसके बाद सलापड़ से लेकर मनाली तक का सफर कुछ हद तक आरामदेह हो सकता है। मौजूद समय में मंडी से पंडोह तक फोरलेन कटिंग सफर के दौरान यात्रियों के लिए विकराल समस्या है। मलबा गिरने से हर रोज यहां जाम लग रहा है। हालांकि पुलिस विभाग की समयसारिणी के मुताबिक कटिंग और यातायात चल रहा है, बावजूद इसके मार्ग बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उधर, गुुरुवार को एनएचएआई ने सात मील पर एनएचएआई ने सड़क को टू-लेन कर आवाजाही बहाल कर दी है। यह मार्ग 10 दिसंबर से सिंगल लेन था। मार्ग डबल लेन करने के लिए सात मील और चार मील दोनों और 12:00 से 2:00 बजे तक दो घंटे तक एनएच पर ट्रैफिक रोका गया। जबकि साढ़े बारह बजे से दो बजे तक समयसारिणी के अनुसार ट्रैफिक रोका जाता है। गुरुवार को डबल लेन करने के लिए आधा घंटा अधिक ट्रैफिक रोका गया। इससे सैलानियों और आम लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान दौरान मंडी से कुल्लू वाया कटौला तथा पंडोह से सुंदरनगर/डडौर वाया गोहर वैकल्पिक मार्ग से चले। यह मार्ग 10 दिसंबर के बाद भारी भूस्खलन के बाद सिंगल लेन कर दिया था।
विज्ञापन


गुुरुवारको इसे डबल लेन किया है। शुक्रवार से फिर मार्ग 12:30 से 2:00 तक रोका जाएगा। जून के अंत तक मंडी से औट तक फोरलेन का पूरा होने का दावा एनएचआई कर रहा है। यदि यह दावा सच हुआ तो चंडीगढ़ से मनाली तक का सफर सुगम होगा। मंडी से पंडोह तक ही सबसे अधिक समस्या है। यदि मौसम ने साथ दिया और ट्रैफिक नियंत्रित करने को लेकर समयसारिणी प्रभावी रही तो फरवरी तक कटिंग का काम पूरा होगा। इससे काफी हद तक समस्या का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण चारी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
टारगेट के मुताबिक फरवरी माह के अंत तक मंडी-पंडोह सड़क पर कटिंग का कार्य समाप्त हो इसके लिए मंडी पुलिस प्रयासरत है। टाइम टेबल इसीलिए बनाया गया है।
सागर चंद्र, एडिशनल एसपी, मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed