{"_id":"671cdf389a43cc8d510e0693","slug":"mandi-news-today-mandi-news-mandi-hindi-news-mandi-news-c-90-1-ssml1045-138853-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ज्योति, तनिषा, कनुप्रिया को मिली सीएससीए की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ज्योति, तनिषा, कनुप्रिया को मिली सीएससीए की कमान
Sun, 27 Oct 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 27 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
धर्मपुर कॉलेज में शपथ ग्रहण करते सीएससीए कार्यकारिणी के सदस्य। -संवाद
थुनाग (मंडी)। सराज कॉलेज लंबाथाच में केंद्रीय छात्र संघ (सीएससीए) के पदाधिकारियों और कक्षा प्रतिनिधियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य विक्रम सिंह ने तृतीय वर्ष की छात्रा ज्योति कुमारी को मेरिट के आधार पर सीएससीए का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके अलावा हेमलता ठाकुर को उपाध्यक्ष, दीया को सचिव और ललित को सह सचिव का पद सौंपा गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की उपप्राचार्या जया ठाकुर, वरिष्ठ प्राध्यापक रमेश चंद कटारिया और दिलीप सिंह ने कक्षा प्रतिनिधियों और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्टता दिखाने वाले मनोनीत सदस्यों को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद, नए केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष ज्योति कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मिलकर कॉलेज में एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल बनाएंगे और विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
धर्मपुर कॉलेज में अंकुश ठाकुर बने उपप्रधान
धर्मपुर (मंडी)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजकीय स्नातक महाविद्यालय में शनिवार को सीएससीए का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने की और सीएससीए सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कला संकाय से तृतीय वर्ष की तनिषा शर्मा को प्रधान चुना गया। इसके अलावा अंकुश ठाकुर को उपप्रधान, तमन्ना ठाकुर को सचिव और अरुण ठाकुर को सह-सचिव पद पर मनोनीत किया गया। समारोह में प्राचार्य ने कक्षा प्रतिनिधियों और रोवर्ज एंड रेंजर्स, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रो. रमेश चंद शर्मा, प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. मोहिंद्र सिंह, प्रो. जोगिंद्र सिंह और प्रो. सुमन कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुंदरनगर कॉलेज में सीएससीए कार्यकारिणी ने ली शपथ
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में शनिवार को केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) के शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य डॉ. कामेश्वर कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मेरिट के आधार पर कनुप्रिया को अध्यक्ष, अंबालिका को उपाध्यक्ष, प्रिया ठाकुर को सचिव और अमीषा राणा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। प्राचार्य ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शपथ समारोह में प्रो. संजय शर्मा, प्रो. सुधीर शर्मा, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. लतेश कपूर, प्रो. अनिल गुलरिया और वंदना सेठी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।