फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himchal news Roads remained deserted, people got upset

सड़कें रहीं सुनसान, लोग हुए परेशान

Sat, 24 Sep 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
mandi news himchal news Roads remained deserted, people got upset
मंडी के पड्डल मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की युवा संकल्प विजय रैली में भाग लेने के लिए व - फोटो : Mandi
मंडी। पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के चलते मंडी शहर में सुबह से ही सड़कें सुनसान रहीं। रैली के लिए बनाए गए रूट चार्ट के चलते ग्रामीण परिवेश से शहर आने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दूध, खोया, साग सब्जी बेचने वालों को पैदल या लिफ्ट लेकर शहर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए रैली पंडाल, सेरी मंच, इंदिरा मार्केट और चौहटा बाजार में एलईडी स्क्रीन लगाई थी। पीएम के न आने और बारिश पड़ने से सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। शहर के लोगों ने टीवी और मोबाइल पर रैली स्थल का नजारा लिया।
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने से स्थानीय जनता को परेशान होना पड़ा। ऐसे में सड़कों पर केवल भाजपा कार्यकर्ता ही चहलकदमी करते दिखे। स्थानीय निवासी अनिल कुमार, लाल सिंह, शीतल आदि ने बताया कि वाहनों की आवाजाही न होने से बच्चों को स्कूल से घर पहुंचाने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश बच्चों को उनके अभिभावकों ने पैदल ही घर पहुंचाया। लोगों का कहना था कि जब रैली पड्डल मैदान में हो रही है तो शहर में दोपहिया और तिपहिया वाहनों सहित रोजाना चलने वाली छोटी राइड विद प्राइड वाहनों को चलाया जा सकता था। रैली के चलते सड़कों पर केवल अधिकारियों के ही वाहन दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed