फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal newsEx-serviceman injured in fight in Mandi dies

मंडी में झगड़े में घायल पूर्व सैनिक की मौत

Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal newsEx-serviceman injured in fight in Mandi dies
मंडी। जिले के सनयारड़ी में 2 जून को जमीन के विवाद के चलते दो पक्षों में हुए झगड़े में गिरकर घायल सेवानिवृत्त सैनिक की चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में 24 जुलाई को मौत हो गई है। मामले में पहले ही क्रॉस एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

अब परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के साथ हुआ झगड़ा मौत का कारण बना है और हत्या का मामला दर्ज किया जाए। पुलिस अधीक्षक मंडी से लिखित शिकायत की है। चूंकि मामला करीब 52 दिन पहले का है, अब पुलिस मेडिकल रिपोर्ट को वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन

मृतक किशन का मेडिकल सरकारी अस्पताल में करवाया गया था। चिकित्सक ने एक्सरे और अन्य रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। कुछ समय बाद किशन ने मंडी के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया। उसके बाद चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचाराधीन रहा। सरकारी अस्पताल से बिना रेफर निजी अस्पतालों में इलाज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के दौरान की मेडिकल रिपोर्ट और मौत से संबंधित मेडिकल रिपोर्ट पर वरिष्ठ चिकित्सकों से परामर्श किया जाएगा। उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed