{"_id":"6acfd03d3a7ef00f720c7104","slug":"additional-exam-center-set-up-in-pangi-to-avoid-snowfall-related-issues-mandi-news-c-90-1-mnd1001-217561-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बर्फबारी की दिक्कत से बचने के लिए पांगी में बनाया अतिरिक्त परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बर्फबारी की दिक्कत से बचने के लिए पांगी में बनाया अतिरिक्त परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
अब घर के नजदीक सप्लीमेंटरी परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बर्फबारी के कारण दुर्गम पांगी क्षेत्र के विद्यार्थियों की राह मुश्किल न हो, इसके लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने यूजी सप्लीमेंटरी परीक्षाओं के लिए पांगी में अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाया है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए दूरदराज के केंद्रों तक पहुंचने की परेशानी से राहत मिलेगी। परीक्षाएं 19 नवंबर तक चलेगी।
पांगी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए लंबी दूरी तय करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। विद्यार्थियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने पांगी में अतिरिक्त परीक्षा केंद्र की व्यवस्था की है। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील ठाकुर ने बताया कि यूजी सप्लीमेंटरी परीक्षाओं के लिए पांगी में अतिरिक्त केंद्र बनाया गया है। इससे पांगी और आसपास के क्षेत्र के परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी और उन्हें परीक्षा देने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच परीक्षा देने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बॉक्स
महिला कबड्डी प्रतियोगिता की तारीख बदली
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने अंतर महाविद्यालय खेल एवं युवा गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला कबड्डी प्रतियोगिता अब 22 से 24 अक्तूबर तक गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित होगी। इससे पहले प्रतियोगिता की तिथि 27 से 29 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। विश्वविद्यालय ने अपरिहार्य कारणों से प्रतियोगिता की तिथियों में बदलाव किया है।