{"_id":"62bde34a2965793a9709635b","slug":"mandi-news-himachal-news-youth-injured-in-road-accident-dies-mandi-news-sml4137946101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक ने तोड़ा दम
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के नौलखा में निर्माणाधीन फोरलेन पर वीरवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है।
धनोटू पुलिस थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार अमन (22) पुत्र मनमोहन सिंह निवासी गांव एवं डाकघर टिक्कर तहसील बल्ह नौलखा के पास अपनी बाइक पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर जा रहा था।
इसी दौरान पीछे से एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां दोपहर को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद