{"_id":"6384eeb60ca81c2c6321fd32","slug":"mandi-news-himachal-news-woman-fell-ditch-died-padhar-area-mandi-news-sml429244499","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मवेशियों को घास लाने गई महिला की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मवेशियों को घास लाने गई महिला की गिरने से मौत
विज्ञापन
पधर (मंडी)। चौहारघाटी में मवेशियों को घास लाने गई एक महिला की गिरने से मौत हो गई। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार चौहारघाटी की बल्ह टिक्कर पंचायत के सरणी गांव की चंद्रामणि (39) पत्नी हरि सिंह रविवार दोपहर बाद मवेशियों को चारा लाने के लिए नागा रा टीला नामक स्थान पर गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
इस दौरान महिला करीब 200 मीटर गहरी खाई में मृत हालत में मिली। ग्रामीणों ने शव को खाई से निकाल कर गांव पहुंचाया। पुलिस को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भिजवाया गया है। हल्का पटवारी दौलत राम ने कहा कि मौका रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर, पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज और संतोष कुमार ने घटना पर शोक जताया है। संवाद