फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news When stopped from playing on mobile, Delhi's youth reached Mandi

Mandi News: मोबाइल पर खेलने से रोका तो मंडी पहुंच गया दिल्ली का युवक

Sat, 26 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news When stopped from playing on mobile, Delhi's youth reached Mandi
मंडी। दिल्ली के एक युवक को उसकी मां ने मोबाइल पर खेलने से रोका तो वह भागकर हिमाचल प्रदेश के मंडी में पहुंच गया। युवक के मंडी में होने का पता चलते ही मां ने मंडी पुलिस से संपर्क साधा तो पुलिस ने तत्परता दिखाई।
विज्ञापन

युवक को मंडी के गुरुद्वारा से ढूंढ लिया। दरअसल 25 नवंबर को नीलम नाम की महिला ने थाना सदर जिला मंडी में सूचना दी कि वह शाहदरा (दिल्ली) से बोल रही है। उसका बेटा अरुण जो करीब 17 साल का है, घर से भाग गया है और वह दिल्ली से हिमाचल प्रदेश के मंडी की ओर निकला है।
विज्ञापन

यदि मिले तो उन्हें सौंप दिया जाए। सूचना पर थाना सदर के प्रभारी सकीनी कपूर के निर्देशानुसार आसपास के क्षेत्र में सूचित किया गया।
मंडी स्थित श्री गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा कमेटी पड्डल में भी संपर्क किया। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में तलाश करने पर यह गुरुद्वारा में रुका हुआ मिला। युवक को कमेटी के सहयोग से सकुशल थाना लाया गया और उसके परिजनों को सूचित किया। शनिवार को युवक के परिजन दिल्ली से मंडी पहुंचे। उन्हें युवक सुपुर्द कर दिया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चे को परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed