फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Villagers protest against the construction of hydel project in Segali Panchayat

सेगली पंचायत में हाइडल प्रोजेक्ट के निर्माण के विरोध में उतरे ग्रामीण

Fri, 18 Nov 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Villagers protest against the construction of hydel project in Segali Panchayat
द्रंग विधानसभा के इलाका उतरशाल की ग्राम पंचायत सेगली पंचायत में हाइडल प्रोजेक्ट निर्माण का विरो - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेगली में प्रस्तावित हाइडल प्रोजेक्ट निर्माण के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रोजेक्ट को रद्द करके सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई है। साथ ही चेताया कि अगर मांग को नहीं माना गया तो जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदेश सरकार रसूखदारों को लाभ पहुंचाने के लिए यहां के स्थानीय ग्रामीणों के हितों से खिलवाड़ कर रही है। इसका पुरजोर विरोध स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की ग्राम सभा में स्थानीय ग्रामीणों के विरोध के बावजूद अनापत्ति प्रमाण पत्र सरकार के दबाव में जारी किया गया है। उधर, डीसी अरिंदम चौधरी का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। प्रोजेक्ट के दायरे में करीब 10,000 की आबादी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
इसलिए हो रहा विरोध
ग्रामीणों का तर्क है कि वर्ष 2013 से लेकर अब तक बागी नाला में बाढ़ आने से हर साल प्राकृतिक आपदा हो रही है। इस बरसात में भी 6 लोगों की मौत बाढ़ की चपेट में आने से हुई है। सैकड़ों बीघा उपजाऊ जमीन तबाह हुई है। हाइडल प्रोजेक्ट बनने से यहां स्थानीय ग्रामीणों के पुश्तैनी घराट (पनचक्की) आदि का अस्तित्व खत्म हो जाएगा जबकि कृषि गतिविधियों को लेकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

...
सिंचाई सुविधा की जरूरत
सेगली पंचायत के पूर्व प्रधान हरि सिंह, वर्तमान उपप्रधान छपे राम, दौलत राम, वार्ड सदस्य प्रोमिला और गोकला देवी ने कहा कि सेगली पंचायत और आस पास लगते क्षेत्र में लोग खेतीबाड़ी पर निर्भर हैं। गोभी, मूली और अन्य नकदी फसलों की पैदावार होती है। सिंचाई सुविधा का अभाव है। प्रदेश सरकार हाइडल प्रोजेक्ट की मंजूरी को रद्द कर यहां किसानों को लिफ्ट से सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाए तो बेहतर रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed