{"_id":"629e3dd94073ee431d6ddce6","slug":"mandi-news-himachal-news-two-story-house-burnt-barchhwad-family-saif-mandi-news-sml4112905172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरच्छवाड़ में दोमंजिला मकान जला, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरच्छवाड़ में दोमंजिला मकान जला, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बरच्छवाड़ में रविवार देररात चार कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड में करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय सभी सदस्य मकान की निचली मंजिल में थे और समय रहते उन्हें आग लगने की सूचना मिल गई।
पुलिस के अनुसार रविवार देर रात करीब 11:30 बजे प्रीतो देवी पत्नी प्रेम सिंह के मकान की दूसरी मंजिल से आग की लपटें निकलीं। देखते ही देखते मकान आग की चपेट में आ गया। इस पर लोगों ने तुरंत निचली मंजिल में जाकर परिवार के सदस्यों का जगाया और उनकी जान बचाई।
आग बुझाने के लिए आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। देखते ही देखते घर की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। फायरब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने घर के साथ लगते प्रेम सागर और भीखम राम के मकानों को आग लगने से बचा लिया।
विज्ञापन
मकान मालिक प्रीतो देवी के अनुसार घर में रखे करीब छह लाख रुपये के गहने, कपड़े, रजाइयां, गद्दे, रसोईघर में रखा रेफ्रिजरेटर और खाने-पीने का सामान जल गया है।
इससे करीब 14 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और नुकसान का आकलन किया है। एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने कहा कि प्रभावित परिवार को शीघ्र ही नियमानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। संवाद