{"_id":"630ba83861a3a147103b137b","slug":"mandi-news-himachal-news-thunag-father-and-daughter-jcb-accident-mandi-news-sml419830583","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की चपेट में आए बाप-बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी की चपेट में आए बाप-बेटी
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराजघाटी में चल रहे सड़कों के बहाली कार्य के दौरान बाप-बेटी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जंजैहली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल के बयान दर्ज कर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक उपमंडल जंजैहली के तहत ललित कुमार निवासी सराहु डाकघर चिउणी ने शिकायत में कहा कि रविवार को जब वह अपने ससुराल से परिवार सहित घर लौट रहा था, तो चक्कूधार स्थान पर सड़क बहाली के लिए दो जेसीबी मशीन कार्य कर रही थी।
उन्होंने गुजरने के लिए जेसीबी ऑपरेटर को मशीन रोकने का इशारा किया।उसने अनदेखी कर जेसीबी के बकट से शिकायतकर्ता और उसकी गोद में उठाई बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाप-बेटी सड़क से करीब 200 फीट नाले में गिर गए। आसपास के लोगों ने दोनों को ऊपर निकाल कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जंजैहली पहुंचाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल का बयान दर्ज कर लिया है। जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद