फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Throwing away the donation box of Shatinag temple

शैटीनाग मंदिर के दानपात्र को दूर फेंका

Sat, 11 Sep 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Throwing away the donation box of Shatinag temple
गोहर (मंडी)। सराजघाटी के आराध्य देव शैटीनाग मंदिर में शातिरों ने मंदिर का दानपात्र करीब तीन सौ मीटर दूर फेंक दिया। शुक्रवार देर रात हुई वारदात में दानपात्र से नकदी चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मंदिर कमेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों का सुराग लगाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मंदिर के सीसीटीवी कैमरे खराब बताए जा रहे हैं। मंदिर कमेटी के सुरक्षा इंतजाम भी नहीं थे। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर हैं। मंदिर के दानपात्र से कितनी नकदी उड़ाई है, इसका पता नहीं चल पाया है। सीएम के गृह क्षेत्र के मंदिर में सेंध लगने से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एसएचओ जंजैहली संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed