{"_id":"63542cdce6288c755b555795","slug":"mandi-news-himachal-news-sundernagar-bullet-fired-person-injured-mandi-news-sml4257869117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकार समझ चला दी गोली, व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकार समझ चला दी गोली, व्यक्ति घायल
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जंगल में भेड़ बकरियां चराने गए एक व्यक्ति पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकार समझ कर गोली चला दी। बंदूक के निकले छर्रे व्यक्ति की छाती और पीठ में लग गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर व्यक्ति का चाचा और पुत्र वहां आए और उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है। बीएसएल कॉलोनी पुलिस थाना के तहत सोझा गांव के हेमराज ने बताया कि वह बलाड़ी के जंगल में भेड़ बकरियां चराने गया था।
इस दौरान पेड़ पर चढ़कर पत्तियां निकाल रहा था। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने शिकार समझ कर गोली चला दी। बंदूक से निकले छर्रे उसकी पीठ और छाती पर लग गए। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद