{"_id":"61bcc9252bf92073f33d63a6","slug":"mandi-news-himachal-news-saraskan-won-the-match-by-eight-runs-mandi-news-sml393774320","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्कान ने आठ रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्कान ने आठ रन से जीता मैच
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की डीपीएल क्रिकेट स्पर्धा में शुक्रवार को तनेहड़ और जोल जबलपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें तनेहड़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। तनेहड़ ने निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए।
जोल जबलपुर की टीम ने 9.1 ओवर में बिना विकेट खोए 91 रन बनाकर मैच जीत लिया। अभिषेक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 49 रन बनाए। दूसरा मैच सरस्कान और घरवासड़ा के बीच खेला गया। सरस्कान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
इस दौरान टीम ने 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घरवासड़ा की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 77 रन पर ही ढेर हो गई। सरस्कान ने आठ रन से मैच जीत लिया। मैच में सरस्कान टीम के नितेश 37 रन और 1 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। संवाद