{"_id":"6af45849b510b32dfd0faf47","slug":"electricity-board-sub-division-nihri-wins-the-jai-dev-bala-tika-cricket-cup-mandi-news-c-90-1-mnd1021-221119-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बिजली बोर्ड उपमंडल निहरी ने जीता जय देव बाला टीका क्रिकेट कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बिजली बोर्ड उपमंडल निहरी ने जीता जय देव बाला टीका क्रिकेट कप
विज्ञापन
फाइनल में स्काई किंग्स बदेन को दी शिकस्त
मुकेश बने मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की तहसील निहरी के कमांद में दिवाली के उपलक्ष्य में आयोजित जय देव बाला टीका क्रिकेट कप का बुधवार को समापन हुआ। पंचायत स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के सुंदरनगर मंडल के उपमंडल निहरी और स्काई किंग्स बदेन की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिजली बोर्ड उपमंडल निहरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
समय की कमी के चलते फाइनल मुकाबला सात ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई किंग्स बदेन की टीम ने सात ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 40 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजली बोर्ड उपमंडल निहरी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज चार ओवर में एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की जीत में मुकेश ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दो ओवर में मात्र 10 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्काई किंग्स बदेन के मुकेश कुमार को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।