फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Sakina group won in folk dance

लोकनृत्य में सकीना समूह ने मारी बाजी

Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Sakina group won in folk dance
आईटीआई जोगिंद्रनगर में एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य की विजेता टीम को सम्मानित - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आईटीआई जोगिंद्रनगर में नेहरू युवा केंद्र एवं खेल मंत्रालय की एक दिवसीय खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उपमंडल के 15 से 29 साल के युवा-युवतियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। भाषण प्रतियोगिता में जोगिंद्रनगर की अनामिका ठाकुर ने पहला, कोमल ने दूसरा और माला ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में गुरदेव सिंह ने पहला, तनवी ने दूसरा और राकेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। कविता प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, शब्दपाल द्वितीय और पायल तृतीय रहीं। लोकनृत्य में सकीना समूह ने पहला, शूलनी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। आईटीआई के प्राचार्य तनुज शर्मा और नेहरू युवा केंद्र के अंकेश ने बताया कि जिला स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 5000, द्वितीय को 2,000 और तृतीय को 1,000 रुपये की राशि बतौर इनाम मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी प्रतिभागी भाग लेंगे। राज्यस्तर की प्रतियोगिता में पहले विजेता को 25,000, दूसरे स्थान पर रहने पर 10,000 और तीसरे स्थान पर रहने पर 5,000 रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आईटीआई जोगिंद्रनगर में एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उपमंडल के करीब 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed