फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Rocks fell on pickup near Jogani turn, driver died

जोगणी मोड़ के पास पिकअप पर गिरी चट्टानें, चालक की मौत

Sun, 21 Aug 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Rocks fell on pickup near Jogani turn, driver died
नगवाईं (मंडी)। राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़-मनाली पर पंडोह के जोगणी मंदिर के पास एक पिकअप वाहन पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आकर ब्यास नदी में गिर गया। चट्टानों के कारण वाहन के परखचे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस, एनडीआरएफ दल सहित स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए। भारी बारिश होने से राहत कार्य प्रभावित हुआ है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से गाड़ी के चालक को कड़ी मशक्कत से सड़क तक पहुंचाया।
विज्ञापन

चालक की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ (पंजाब) के रूप में हुई है जो सामान छोड़ कर पंजाब लौट रहा था। रविवार दोपहर करीब 4 बजे मनाली में सामान की आपूर्ति छोड़ कर मनप्रीत पंजाब लौट रहा था। अचानक जोगणी मोड़ के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरीं, जिसकी चपेट में वाहन आ गया। घटना का पता चलते ही सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाया। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed