फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, rain mandi, indira market, top roof, leakeage

बारिश से टपकी इंदिरा मार्केट की छत, दुकानों में आया पानी

Sun, 20 Mar 2022 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, rain mandi, indira market, top roof, leakeage
मंडी। मंडी शहर के बीचोंबीच स्थित इंदिरा मार्केट की छत जर्जर हो गई है। मूसलाधार बारिश में दुकानों में पानी का रिसाव हो जाता है। इससे कारोबारी परेशान हैं। शनिवार रात को हुई बारिश से भी छत से रिसाव हुआ है और कुछ दुकानों में पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट व्यापार मंडल ने प्रशासन और नगर निगम से गई बार गुहार लगाई लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। यह समस्या उस समय पेश आती है जब बारिश का सिलसिला एक-दो दिनों तक जारी रहता है।
विज्ञापन

छत से कई बार प्लास्टर गिर चुका है। नगर निगम ने मरम्मत भी की लेकिन रिसाव नहीं रुक रहा है। इंदिरा मार्केट में 248 दुकानों में दो दर्जन से अधिक दुकानदारों को परेशानी पेश आ रही है। दुकानदारों ने नगर निगम से अनुरोध किया है कि छत को ठीक करवाया जाए। मरम्मत कार्य नहीं होने से व्यापारी वर्ग आहत है। नगर निगम इंदिरा मार्केट की सुध नहीं ले रहा है। किराए के दस फीसदी हिस्से को मार्केट की मरम्मत और विकास पर खर्च नहीं किया जा रहा है। बारिश होने पर दुकानों की छत से पानी टपकना शुरू हो जाता है। इससे हर साल बरसात के दिनों में व्यापारियों का काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को शौचालय की हालत को सुधार कर मार्केट की मरम्मत करनी चाहिए। इंदिरा मार्केट मंडी के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि छत से हो रहे रिसाव को लेकर कई बार प्रशासन और निगम को अवगत करवाया जा चुका है। आज दिन तक कोई सुधार नहीं हो सका है। दुकानों में पानी आने के कारण रखा सामान खराब हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed