फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, prajjawal emvironment, pocket money

पर्यावरण संरक्षण की ललक ऐसी कि जेब खर्च से पौधे खरीद रोपे

Mon, 06 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, prajjawal emvironment, pocket money
सरकाघाट के किशोर पर्यावरण प्रेमी प्रज्वल शर्मा पौधरोपण करते हुए। - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। छोटी उम्र में पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे बरच्छवाड़ पंचायत के प्रज्ज्वल शर्मा जेब खर्च से 1100 पौधे खरीद कर रोप चुके हैं। पर्यावरण दिवस पर भी प्रज्ज्वल शर्मा (16) ने सरकाघाट स्कूल में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

अब प्रज्ज्वल शर्मा ने अपनी उम्र के युवाओं को जोड़ कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। उपमंडल स्तर पर पौधरोपण अभियान छेड़ेंगे। क्षेत्र में हरियाली छाई रहने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण के लिए भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने करीब 2,000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए उपमंडल में गांव स्तर पर युवाओं की कमेटियां गठित करेंगे। कमेटियां केवल पौधे ही नहीं रोपेंगी बल्कि उनकी देखभाल भी करेंगी। प्रज्ज्वल का पर्यावरण के प्रति इस कदर का प्रेम देखकर हर कोई कायल हो गया है। पॉकेट मनी यानी जेब खर्च से जहां बच्चे खाने की चीजें खरीदते हैं वहीं प्रज्ज्वल पौधे खरीद कर रोप रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक साल से सरकाघाट के विभिन्न स्थानों पर उन्होंने पौधे रोपे। प्रज्ज्वल ने बताया कि उसे यह प्रेरणा अपने पिता शिक्षक कमल किशोर से मिली। उनके पिता पेड़-पौधों के बारे में जानकारी देते हैं और उनके महत्व के बारे में हमेशा बताते रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed