{"_id":"62e02a3c82bad56b99364e8c","slug":"mandi-news-himachal-news-plant-planted-4-august-mandi-panchayat-mandi-news-sml416465045","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की सभी पंचायतों में 4 अगस्त को रोपे जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी की सभी पंचायतों में 4 अगस्त को रोपे जाएंगे पौधे
विज्ञापन
मंडी/थुनाग। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंडी हरियाली उत्सव का आयोजन करेगी। हरियाली उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 4 अगस्त को थुनाग में प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर करेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि 3 अगस्त को थुनाग में प्राकृतिक खेती पर एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। एक व्यापक मुहिम छेड़ कर जिले की सभी 559 ग्राम पंचायतों के हर गांव तथा सभी शहरी निकायों में हरियाली उत्सव कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया जाएगा। सभी को इसमें भागीदार बनाने के प्रयास किए जाएंगे।
बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रेडक्रास सोसायटी की ओर से 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में हरियाली अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा। इसके सफल कार्यान्वयन को लेकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंगलवार को सभी उपायुक्तों से इसकी तैयारी एवं रूपरेखा पर चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संवाद