फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, pharmacist institute, sundernagar, won match

स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, pharmacist institute, sundernagar, won match
सुंदरनगर (मंडी)। वेटरनरी इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में श्री स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट सुंदरनगर की टीम ने डोगरा इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट बिलासपुर की टीम को 22 रनों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच जवाहर पार्क खेल मैदान में आयोजित हुआ। इसमें श्री स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट पर 144 रन बनाए। राज किशन ने 32 गेंदों पर शानदार 80 रनों का योगदान दिया। कप्तान यतीश ने 15 रन, पंकज ने 18 रन, जाकेश ने 22 रन तथा धीरज ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी डोगरा इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट बिलासपुर की टीम 122 रन ही बना पाई। प्रतियोगिता में सुंदरनगर के किशन को मैन ऑफ द मैच और यतीश को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन पर श्री स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वेटरनरी फार्मासिस्ट के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजेता टीम को मुख्यातिथि सुरेंद्र पाल ने 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये पुरस्कार में दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed