फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Patwar circle in Kharsi, Kanungo circle will open in Deodhar : Jairam

खारसी में पटवार, देवधार में खुलेगा कानूनगो वृत्त : जयराम

Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Patwar circle in Kharsi, Kanungo circle will open in Deodhar : Jairam
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सराज क्षेत्र के मझोठी पंचायत के देवधार गांव में जनसभा को संबोधित करते ह? - फोटो : Mandi
थुनाग (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली रवाना होने से पहले मंगलवार को सराज विधानसभा क्षेत्र में खारसी, देवधार और कोटला में जनसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्राम पंचायत खारसी, कोटला और देवधार में पटवार वृत्त खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने सलाहर में पशु औषधालय खोलने की घोषणा कर गोहर से जंजैहली के लिए नई बस सेवा आरंभ करने की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने ग्राम पंचायत मझोठी में ओडीधार मैदान के सुधार के लिए 10 लाख, महिला मंडल भवन देव बाला टिक्का भुंगन के लिए 3 लाख, दुर्गा महिला मंडल भवन सलाहर के लिए 3 लाख, जगोही सड़क के लिए 5 लाख, भत्ता से लोअर भत्ता सड़क के लिए 5 लाख तथा सलाहड़ी-गणेश तांदी सड़क के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। देवधार में कानूनगो वृत्त खोलने, धनीमन से फलतू सड़क के लिए 10 लाख प्रदान करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

उन्होंने उच्च विद्यालय वाहुआ, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डडोह में भवन और अधिकारियों को उठाऊ सिंचाई योजना लबाह खड्ड से कुफरी धार का प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि 70 दिन से लगातार रात दिन सफर कर रहा हूं। उन स्थानों पर जाने की कोशिश कर रहा हूं, जहां मैं पहुंचा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
राजनीति और विकास के क्षेत्र में सराज शिखर पर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में राजनीति और विकास के क्षेत्र में सराज शिखर पर है। सराज विधानसभा क्षेत्र की सीमा आरंभ होने पर पहली ग्राम पंचायत खारसी के बाशिंदों का भाजपा को सदैव ही समर्थन और सहयोग मिलता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर क्षेत्र का संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करते हैं।

..
मोदी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 सितंबर को मंडी के एतिहासिक पड्डल मैदान से युवा रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने युवाओं से इस रैली में भारी संख्या में हिस्सा लेने का आह्वान किया। जनसभाओं में ग्राम पंचायत खारसी की प्रधान द्रोमती देवी, ग्राम पंचायत मझोठी के प्रधान नेक राम तथा ग्राम पंचायत कोटला खनूला के प्रधान दीना नाथ ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed