फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, overcharging, rate, padhar, fine, drung

मुनाफाखोरी पर कसा शिकंजा, दबिश से मचा हड़कंप, दुकानों के शटर बंद

Fri, 12 Nov 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, overcharging, rate, padhar, fine, drung
पधर बाजार में फल सब्जियों की दुकानों का निरीक्षण करते एसडीएम संजीत सिंह और खाद्य आपूर्ति विभाग क? - फोटो : Mandi
पधर/द्रंग (मंडी)। उपमंडल के पधर और नारला बाजार में मुनाफाखोरी पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। प्रशासन के पहुंचते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदारों ने तो दुकानों के शटर बंद कर लिए। सामान, खाद्य पदार्थों के अधिक दाम वसूलने पर करीब 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। इस दौरान तीन क्विंटल फल और सब्जियां भी जब्त की गईं।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग ने एसडीएम पधर की अगुवाई में छापा मारा। 40 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापा मार कर खाद्य सामग्री अधिक दाम में बेचने पर 21565 रुपये का जुर्माना वसूला। 12 दुकानदारों से 3 क्विंटल 17 किलो फल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री जब्त की। पधर बाजार में व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपने व्यापारिक संस्थान बंद कर दिए।
विज्ञापन

पधर बाजार में फल, सब्जी, चिकन, मीट विक्रेताओं की दुकानों पर रेट लिस्ट नहीं पाई गई। इस बारे पूछने पर विक्रेता संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अधिकांश व्यापारी प्रशासन की ओर से निर्धारित दामों से अधिक कीमतें वसूल कर रहे हैं। चिकन 130 से 135 रुपये प्रति किलो है, जबकि व्यापारी 200 से 250 तक प्रति किलो बेच रहे हैं। बकरा मीट के दाम 450 रुपये हैं लेकिन व्यापारी 500 रुपये प्रति किलो बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पधर संजीत सिंह ने कहा कि सभी व्यापारियों को हिदायत भी दी गई है। दुकानों में मूल्य सूची लगाए और निर्धारित दाम में ही खाद्य सामग्री बेचें। इस दौरान निरीक्षण अधिकारी केसी पूरी, पुलिस विभाग के आरक्षी मोहन सिंह, एसडीएम कार्यालय से जगदीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed