फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news one died car fell ditch pandhar area sundernagar

पंडार क्षेत्र में कार के खाई में गिरने से एक की मौत

Mon, 07 Nov 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news one died car fell ditch pandhar area sundernagar
सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर पंडार के समीप गहरी खाई में गिरा वाहन। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पुलिस थाना की निहरी पुलिस चौकी के तहत पंडार क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पंडार क्षेत्र में सोमवार तड़के करीब 5 बजे एक कार करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गुणानंद (29) पुत्र नेक चंद गांव मनोला डाकघर चुराग तहसील करसोग जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में दिनेश गौतम पुत्र भगत राम, सौरव पुत्र भगत राम, मनोज कुमार पुत्र देवेंद्र कुमार और तेन सिंह पुत्र हंसराज गांव केलटी डाकखाना चुराग शामिल हैं।
विज्ञापन

इनमें से मनोज कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग कुल्लू स्थित बिजली महादेव मंदिर से लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि बीएसएल थाना में हादसे को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed