{"_id":"638ce23efe22d857c6155fa8","slug":"mandi-news-himachal-news-meritorious-students-of-rakhota-school-honored-mandi-news-sml429836362","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रखोटा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रखोटा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रखोटा में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पंचायत के प्रधान सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यालय के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य केशव चंद ठाकुर ने मुख्यातिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मंच का संचालन ब्रह्मदास शर्मा ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नाटी, गिद्दा और भंगड़ा पेश किया गया।
विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नशे पर भी जोरदार प्रहार किया। भाषण से भी नशे के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
मुख्यातिथि सुरेश ठाकुर ने स्कूल में विभिन्न गतिविधियों में सालभर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों दीक्षा, समीक्षा, पलक, सिद्धार्थ, पूजा, अमन शर्मा, रोहित आदि को सम्मानित किया। समारोह में स्कूल के अध्यापकों अनिल ठाकुर, रामलाल सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
000