फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Mandi district got overall trophy in boxing competition

बॉक्सिंग स्पर्धा में मंडी जिले को मिली ओवरआल ट्राफी

Tue, 28 Jun 2022 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Mandi district got overall trophy in boxing competition
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से ऊना के बसोली में आयोजित अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता में मंडी जिले को ओवरआल ट्रॉफी से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

जिले के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल कर जुलाई में चेन्नई में होने वाली ऑल इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। 75 किलोग्राम में विश्वजीत चौधरी, 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अजय चंदेल और 57 किलोग्राम भारवर्ग में बादल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंकुश ने 57 किलोग्राम भार वर्ग, अभिषेक ने 48 किलोग्राम और दीपक ने 62 किलोग्राम, दीपक कुमार ने 67 किलोग्राम और अंकुश शर्मा ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए सभी बॉक्सरों को बधाई दी है। खिलाड़ियों ने सफलता का श्रेय जिला खेल अधिकारी नरेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष सुरेश चौधरी, कोच खूब राम और आयान परिहार को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed