फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news lecturer union upset, creating two centers answer sheet mandi district

आंसरशीट के लिए दो सेंटर बनाने से प्रवक्ता संघ खफा

Mon, 12 Sep 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news lecturer union upset, creating two centers answer sheet mandi district
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने 15 सितंबर से शुरू हो रही दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की प्रथम टर्म की परीक्षाओं में आंसरशीट की प्राप्ति के जिले में दो सेंटर मंडी और चौंतड़ा बनाने का विरोध किया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजेश सैनी, महासचिव जयराम शर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार और महिला विंग की राज्य अध्यक्ष सोनू सेन ने कहा कि आंसरशीट की प्राप्ति के लिए अन्य जिलों में अधिक सेंटर बनाए गए हैं। मंडी जिला क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि प्रदेश के बड़े जिलों में शामिल है।
विज्ञापन

यहां की भौगोलिक परिस्थितियां भी अन्य जिलों से अलग है। यह कोटलु से लेकर संधोल, सलापड़ से ऐहजू तथा तत्तापानी से बजौरा तक फैला हुआ है। अध्यापकों को आंसरशीट प्राप्त करने के लिए मंडी पहुंचने में लगभग 200 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परीक्षा सामग्री को केंद्र तक पहुंचाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिला मंडी में चार और ड्रॉपिंग सेंटर सरकाघाट, करसोग, थुनाग और पनारसा बनाए जाएं। इससे परीक्षा सामग्री को स्कूलों में लाने के लिए कोई परेशानी न हो। कहा कि अगर बोर्ड इस मांग पर गौर नहीं करता तो प्रवक्ता संघ को मजबूर विरोध में कड़े निर्णय लेने पडे़ंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed