Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news Lalu, Reena won 100 meter race mandi paddle ground

Mandi News: सौ मीटर दौड़ में लालू, रीना ने मारी बाजी

Sat, 03 Dec 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news Lalu, Reena won 100 meter race mandi paddle ground
मंडी के पड्डल में विश्व दिव्यांगता दिवस पर विशेष खिलाड़ियों की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ - फोटो : Mandi
मंडी। विश्व दिव्यांग दिवस पर ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जिला स्तरीय विशेष खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिता का आयोजित हुई। इसमें जिलेभर के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्पर्धा का शुभारंभ भूतपूर्व भारतीय सैनिक संजू ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संजू ने कहा कि मैं स्वयं एक दिव्यांग हूं। इसलिए मुझे विशेष खिलाड़ियों के मध्य में आकर बहुत गर्व महसूस रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मन में कुछ करने की ठान लो तो कोई भी बाधा सामने नहीं आती। इस मौके पर 100 मीटर दौड़ में सहयोग नागचला के लालू ने प्रथम, हीरा लाल द्वितीय और सहयोग नागचला के ही अवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लड़कियों के वर्ग में सहयोग की रीना ने प्रथम, प्रितिका ने द्वितीय और गुंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आंखों से दिव्यांग वर्ग की 100 मीटर दौड़ में एचपीआईएसए सुंदनगर की अंजलि ने प्रथम, मंजु ने द्वितीय और संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कानों से दिव्यांग वर्ग में 100 मीटर दौड़ में एचपीआईएसए सुंदनगर की खुशबू ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक रूप से दिव्यांग पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में सहयोग नागचला के चिराग ने प्रथम, मोहन लाल ने द्वितीय और अनुपम ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिलाओं के वर्ग में एचपीआईएसए सुंदनगर की कोमल ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और मनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कानों से दिव्यांग वर्ग के ब्राड जंप के लड़कों के वर्ग में सहयोग मंडी के पियुष ने प्रथम, हितेश ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में एचपीआईएसए सुंदनगर की खुशबू ने प्रथम, धर्मा ने द्वितीय और पायल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता से 30 प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ जो बिलासपुर में होगी। इस दौरान जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी जगदीश नायक ने बताया कि प्रतियोगिता में सुंदरनगर, सहयोग स्कूल मंडी, सहयोग स्कूल नागचला, डाइट सुंदरनगर, पैरा संघ मंडी और हिमालय दिव्यांग संस्था के लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

....
400 मीटर दौड़ हितेश ने मारी बाजी
शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग में 100 मीटर दौड़ में एचपीआईएसए सुंदनगर की कोमल ने प्रथम, आरती ने द्वितीय और मुस्कान एवं मनीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग की 400 मीटर दौड़ के पुरुषों के वर्ग में सहयोग मंडी के हितेश ने प्रथम, पियुष ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में एचपीआईएसए सुंदरनगर की मोनिका ने प्रथम, रिया ने द्वितीय और स्नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed