फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news ladbharol soldier die due to cardiac arrest

हृदय गति रुकने से लडभड़ोल के सैनिक की मौत

Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news ladbharol soldier die due to cardiac arrest
लडभड़ोल के करसाल गांव में सूबेदार मेजर के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते सेना के जवान। - फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत पिहड़-बेढ़लू के गांव करसाल निवासी सैनिक की ड्यूटी के दौरान नगालैंड में हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को शव पैतृक गांव पहुंचा। स्थानीय लोगों और सैन्य टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देकर अंतिम विदाई दी। सैनिक अधिकारी की अंतिम विदाई में स्थानीय प्रशासन नदारद रहा। पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों की मौजूदगी में सैनिक को अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

करसाल निवासी सूबेदार मेजर नगीना राम डोगरा (59) 14 असम राइफल में सेवारत थे। 28 अक्तूबर को ड्यूटी के दौरान उसके सीने में तेज दर्ज होने पर अन्य सैनिकों ने सैनिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह 11:00 बजे भारतीय जवानों ने सूबेदार मेजर नगीना राम के शव को पैतृक गांव करसाल पहुंचाया। यहां सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। पार्थिव शरीर को उनके 25 वर्षीय बेटे पंकज ने मुखाग्नि दी। सैनिक अपने पीछे बेटा पंकज और पत्नी नीमा को छोड़ गए हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed